सुधार नहीं हुआ तो जायेगी नौकरी

चाईबासा : स्वास्थ्य निदेशक विजय शंकर प्रसाद ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में सदर अस्पताल की व्यवस्था देखकर निदेशक काफी नाराज हुए. उन्होंने मौके पर ही अपनी नाराजगी डॉक्टरों के सामने जाहिर की. निरीक्षण के बाद निदेशक ने सिविल सजर्न कार्यालय में चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे कार्य […]

चाईबासा : स्वास्थ्य निदेशक विजय शंकर प्रसाद ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में सदर अस्पताल की व्यवस्था देखकर निदेशक काफी नाराज हुए. उन्होंने मौके पर ही अपनी नाराजगी डॉक्टरों के सामने जाहिर की.

निरीक्षण के बाद निदेशक ने सिविल सजर्न कार्यालय में चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों की जानकारी ली. बैठक में उन्होंने अस्पताल प्रबंधक जीरेन एस कंडुलना एवं लेखापाल ब्रजेश कुमार झा को एक सप्ताह के अंदर अस्पताल की पूरी व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद वे फिर औचक निरीक्षण करेंगे. उस समय तक यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा.

पदाधिकारियों की शिकायत सुन निदेशक ने आश्वासन दिया की सभी शिकायत लिखित रूप से वे स्वास्थ्य मंत्री को देंगे. चिकित्सा पदाधिकारियों ने बताया कि सभी वार्ड में पेयजल, बिस्तर पर बेडशीट, रोशनी एवं पंखे की समुचित व्यवस्था नहीं है. जेनेरेटर होते हुए भी चालू नहीं किया जाता है. एलएससीएस टीम को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की पदाधिकारियों ने मांग की. प्रसूति विभाग में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था की भी मांग निदेशक से की गयी तो पोस्टमार्टम रूम की हालत से भी उन्हें अवगत कराया गया. बैठक में उपाधीक्षक डॉ बीके मुंडारी, मलेरिया पदाधिकारी डॉ संजय कुजूर, डॉ एएन डे, डॉ आशा, डॉ बीके पंडित समेत सभी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >