39.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अफसरों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, जानें कौन कहां गये

Jharkhand news, Ranchi news : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसके तहत 10 अफसरों को रांची जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में तबादला किया गया है. वहीं, 13 अधिकारियों को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा 8 अधिकारियों का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में किया गया है, जबकि एक अधिकारी को रामगढ़ का कार्यपालक दंडाधिकारी (Executive magistrate) बनाया गया है. यहां पढ़ें झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टर की पूरी सूची.

Jharkhand news, Ranchi news : रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसके तहत 10 अफसरों को रांची जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में तबादला किया गया है. वहीं, 13 अधिकारियों को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा 8 अधिकारियों का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में किया गया है, जबकि एक अधिकारी को रामगढ़ का कार्यपालक दंडाधिकारी (Executive magistrate) बनाया गया है. यहां पढ़ें झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टर की पूरी सूची.

रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी बनें विशाल कुमार

भरनो (गुमला) के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विशाल कुमार की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक रामगढ़ का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है. श्री कुमार को दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (एक्ट 2, 1974 की धारा 20) के तहत रामगढ़ जिला के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गयी है.

10 अफसर बनें रांची जिला परिवहन पदाधिकारी

खूंटी के उप निर्वाचन पदाधिकारी रोहित सिन्हा की सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड से वापस लेते हुए परिवहन विभाग में जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में किया गया है. इसके अलावा रामगढ़ के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह अतिरिक्त प्रभार भूमि सुधार उप समाहर्ता अनवर हुसैन को रांची जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. मधुपुर (देवघर) के अंचलाधिकारी मनीष कुमार को रांची जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है.

रांची जिला परिवहन पदाधिकारी बनने वालों में मेदिनीनगर सदर (पलामू) के कार्यपालक दंडाधिकारी (Executive magistrate) विजय सिंह बिरूवा, लोहरदगा के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) के उप निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की, पुटकी (धनबाद) के अंचलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, आनंदपुर (पश्चिमी सिंहभूम) के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार रजक, बरही (हजारीबाग) के भूमि सुधार उप समाहर्ता संतोष सिंह और बसिया (गुमला) के अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ प्रसाद को रांची जिला का नया परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है.

Also Read: रांची में शुरू हुआ कोरोना का प्लाज्मा ट्रीटमेंट, मंत्री मिथिलेश ठाकुर नहीं कर सकेंगे प्लाज्मा डोनेट
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में गये 13 अधिकारी

मंगलवार को हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग में 13 अधिकारियों को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में तबादला किया गया है. इसके तहत मेहरमा (गोड़्डा) के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, खरौंदी (गढ़वा) के प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, पांडू (पलामू) के प्रखंड विकास पदाधिकारी जीतराय मुर्मू, चैनपुर (पलामू) की प्रखंड विकास पदाधिकारी अलका कुमारी की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंप दी गयी है.

इसके अलावा मेदिनीनगर सदर (पलामू) के कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, चांडिल (सरायकेला-खरसावां) के कार्यपालक दंडाधिकारी मो जफर हसनात, जामताड़ा के उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय केरकेट्टा, जरीडीह (बोकारो) के प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा, गिरिडीह के कार्यपालक दंडाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया, बुढ़मू (रांची) के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी (गुमला) के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव नीरज, धनबाद के कार्यपालक दंडाधिकारी गुलजार अंजुम और गुमला के कार्यपालक दंडाधिकारी भागीरथ महतो की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंप दी गयी है.

8 अधिकारियों का ग्रामीण विकास विभाग में हुआ तबादला

रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी उज्जवल कुमार सोरेन का तबादल ग्रामीण विकास विभाग में हुआ है. इसके अलावा दुमका के कार्यपालक दंडाधिकारी इंद्र लाल ओहदार, खूरी-महुआ (गिरिडीह) के कार्यपालक दंडाधिकारी रौशन कुमार, देवघर के अधिसूचित कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश सहाय, कोडरमा के उप निर्वाची पदाधिकारी मो शफीक आलम, चतरा के कार्यपालक दंडाधिकारी मो हारून रशीद, गढ़वा के कार्यपालक दंडाधिकारी मो जहीर आलम और लातेहार के कार्यपालक दंडाधिकारी मो कयूम अंसारी का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में हुआ है.

Posted By : Samir ranjan.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें