30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

राउरकेला-चक्रधरपुर व टाटा-चक्रधरपुर के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, रेलवे ने की बड़ी घोषणा

Indian Railways News: चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा में ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर चार सितंबर से होने जा रहे रेल चक्का जाम से पहले रेलवे ने बड़ी घोषणा की है. रेलवे ने आगामी चार सितंबर से राउरकेला-चक्रधरपुर और चक्रधरपुर-टाटानगर के बीच दो जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

Indian Railways News: चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा में ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर चार सितंबर से होने जा रहे रेल चक्का जाम से पहले रेलवे ने बड़ी घोषणा की है. रेलवे ने आगामी चार सितंबर से राउरकेला-चक्रधरपुर और चक्रधरपुर-टाटानगर के बीच दो जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेलवे की यह घोषणा रेल चक्का जाम की तैयारी कर रहे आंदोलनकारियों की पहली बड़ी जीत कही जा सकती है.

रेलवे के द्वारा अब तक एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजी गयी है. चक्रधरपुर रेल मंडल का कहना है कि बहुत जल्द एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर भी बात बन जाएगी और सोनुआ व गोइलकेरा में एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की अनुमति भी मिल जाएगी. रेलवे ने ग्रामीणों के आंदोलन को गंभीरता से लिया है, जिसका नतीजा है की अब धीरे-धीरे ट्रेनों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास रेलवे कर रही है.

Also Read: Jharkhand News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को धनबाद की अदालत ने सुनायी बीस वर्ष कैद की सजा

08107 राउरकेला-चक्रधरपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

राउरकेला – सुबह 06.30 बजे प्रस्थान

मनोहरपुर – 07.00 बजे आगमन – 07.02 बजे प्रस्थान

गोइलकेरा – 07.33 बजे आगमन – 07.34 बजे प्रस्थान

सोनुवा – 07.45 बजे आगमन – 07.47 बजे प्रस्थान

चक्रधरपुर – सुबह 08.30 बजे पहुंचेगी

08108 चक्रधरपुर-राउरकेला पैसेंजर स्पेशल

चक्रधरपुर – सुबह 09.00 बजे प्रस्थान

सोनुवा – 9.15 बजे आगमन – 9.17 बजे प्रस्थान

गोईलकेरा – 9.30 बजे आगमन – 9.32 बजे प्रस्थान

मनोहरपुर – 10.02 बजे आगमन – 10.04 बजे प्रस्थान

राउरकेला – सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी

08014 चक्रधरपुर-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

चक्रधरपुर – सुबह 10.20 बजे प्रस्थान

बड़ाबांबो – 10.30 बजे आगमन – 10.32 बजे प्रस्थान

राजखरसावां – 10.40 बजे आगमन – 10.42 बजे प्रस्थान

माहलीमुरुप – 10.50 बजे आगमन – 10.52 बजे प्रस्थान

सीनी – 11.00 बजे आगमन – 11.02 बजे प्रस्थान

बीरबांस – 11.10 बजे आगमन – 11.12 बजे प्रस्थान

गम्हरिया – 11.18 बजे आगमन – 11.20 बजे प्रस्थान

आदित्यपुर – 11.26 बजे आगमन – 11.28 बजे प्रस्थान

टाटानगर – दोपहर 11.50 बजे पहुंचेगी

08013 टाटानगर-चक्रधरपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

टाटानगर – शाम 3.25 बजे प्रस्थान

आदित्यपुर – 3.35 बजे आगमन – 3.37 बजे प्रस्थान

गम्हरिया – 3.45 बजे आगमन – 3.47 बजे प्रस्थान

बीरबांस – 3.53 बजे आगमन – 3.55 बजे प्रस्थान

सीनी – 4.03 बजे आगमन – 4.05 बजे प्रस्थान

महालीमुरुप – 4.15 बजे आगमन – 4.17 बजे प्रस्थान

राजखरसावां – 4.25 बजे आगमन – 4.27 बजे प्रस्थान

बड़ाबांबो – 4.37 बजे आगमन – 4.39 बजे प्रस्थान

चक्रधरपुर – शाम 5.00 बजे पहुंचेगी

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें