बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित प्रस्तावित उवि में समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर समेत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलेश सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मवीर सिंह, अमित कुमार साहू और अनुज कुमार साहू उपस्थित थे. साथ ही टॉपर विद्यार्थियों के अभिभावक रामकिशोर साहू, दीपक साहू, अजय प्रसाद, नंदनी देवी और विपिन टेटे उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन माता सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में स्टेट टॉपर शिवांगी कुमारी व अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि इस विद्यालय की शिवांगी कुमारी 498 अंक प्राप्त कर झारखंड स्टेट टॉपर बनी हैं. वहीं 471 अंक प्राप्त कर नवदीप साहू ने जिला में सातवां स्थान प्राप्त किया है. इसके अलावा प्रिया अंजलि कुमारी ने 450, सत्यम महतो 433,राहुल इंदवार ने 413, ऋषभ टेटे ने 408, अंजलि कुमारी ने 393, विपीन बारला ने 392, राजशेखर सिंह ने 381, हेमराज साय ने 377 अंक प्राप्त किया है. मौके पर अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अंग वस्त्र व बुके देकर किया. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलेश सिंह व प्रधानाध्यापिका कल्याणी बारला ने स्टेट टॉपर सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर और माला पहना कर स्वागत किया. अध्यक्ष कुलेश सिंह ने कहा कि प्रस्तावित उवि की छात्रा रामकिशोर साहू और छोटकी देवी की पुत्री शिवांगी कुमारी ने स्टेट टॉपर बनकर पूरे विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है. प्रधानाध्यापिका कल्याणी बारला ने कहा कि राज्य स्तर पर शिवांगी कुमारी के टॉपर बनने से विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है. मौके पर मनोहर प्रसाद, सूर्यभूषण स्वर्णकार, मनींद्र सिंह, अशोका पंडा, विजय कुमार सिंह, रोहित केरकेट्टा, कोर्नेलियुस सोरेंग, निर्मला कुमारी, रश्मि एक्का, मंजू देवी, बिनीता कुमारी, दीपक साहू, अजय प्रसाद, नंदनी देवी, विपीन टेटे आदि उपस्थित थे.
स्टेट टॉपर समेत अन्य सफल छात्रों को किया सम्मानित
लचरागढ़ स्थित प्रस्तावित उवि में समारोह आयोजित
