पुरोहिताई जीवन बलिदान व सेवा का जीवन है:बिशप बरवा

आरसी चर्च गांगुटोली में रविवार को उपयाजक मोरिश कंडुलना का पुरोहिताभिषेक संपन्न कराया गया.

जलडेगा. आरसी चर्च गांगुटोली में रविवार को उपयाजक मोरिश कंडुलना का पुरोहिताभिषेक संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे. बिशप बरवा की अगुवाई में पुरोहितभिषेक संपन्न कराया गया.बिशप विंसेंट बरवा द्वारा प्रारंभिक विधि, शब्द समारोह, अभिषेक धर्म विधि सहित विभिन्न धर्म विधि अनुष्ठान एवं मिस्सा पूजा अनुष्ठान संपन्न कराते हुए उपयाजक मोरिश कंडुलना का पुरोहिताभिषेक कराया गया. इस दौरान बिशप बरवा ने अपने संदेश में कहा कि उपयाजक मोरिश कंडुलना को ईश्वर ने अपने दरबारी में काम करने के लिए चुना है. यह ईश्वरीय बुलाहट एवं वरदान है. उन्होंने कहा कि पुरोहिताई एक पेशा नहीं वरण यह एक बलिदान, त्याग, तपस्या और सेवा का जीवन हैं ,जो काथलिक कलीसिया के लिए अनुपम वरदान है. पुरोहिताभिषेक के दौरान मिस्सा गीत का संचालन काथलिक युवा संघ एवं काथलिक महिला संघ द्वारा किया गया. कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर फ़्रांसिस जेवियर सोरेंग, फादर अजीत विनय सोरेंग, फादर जोनसन गोसलमेस,फादर मनोज तिर्की, फादर मरियो डिसुजा, फादर जोन कुल्लू सहित काफी संख्या में पुरोहित, धर्म बहने, ब्रदर्स व धर्मावलंबी उपस्थित थे. बॉक्स मोरिश कंडुललना का जीवन परिचय नव अभिषिक्त मोरिश कंडुलना के पिता का नाम बीरेंद्र कंडुलना तथा माता का नाम सेलेसटिन कंडुलना है. मोरिश कंडुलना का जन्म जून 1995 में हुआ था. उनकी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय झपला, मध्य विद्यालय गांगुटोली से प्राप्त की. मैट्रिक तक की पढ़ाई जयंती उच्च विद्यालय गांगुटोली से पूरी की. तत्पश्चात पुरोहित बनने की आस ने एमएसएफएस सेमिनरी वसतोरा में दाखिला लिया. जिसके बाद 2017 में थोमस हायर सेकंडरी स्कूल गोवा से इंटर की पढाई पूरी की. 2018 में पहली मनत ध्यान आश्रम वाराणसी में ली. दर्शन शास्त्र की पढ़ाई 2021 में सुविध्य कॉलेज बेंगलुरु तथा बीए की पढ़ाई फ्रांसिस डिग्री कॉलेज से पूरी की. 2021-22 में एक वर्ष का रिजेंसी क्रासेलियन हाऊस अलदोना गोवा से पुरी की. ईश शास्त्र की पढ़ाई द्वीप सेमनरी पुणे से पूरी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >