निबंध प्रतियोगिता में महिमा भारती प्रथम
निबंध प्रतियोगिता में महिमा भारती प्रथम
सिमडेगा. सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. संचालन मेरा युवा भारत की लेखा अधिकारी सुरीना टेटे की देख-रेख में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई. मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ब्रजेश प्रियदर्शी ,प्रो कौशिक कुमार, प्रो रीमा कुजूर, डॉ सचिन कुमार, प्रो उर्मिला देवी, प्रो ओलिव डुंगडुंग, प्रो संजय कुमार, प्रो विशेश्वर मुंडा उपस्थित थे. प्राचार्य ने कहा कि जिस प्रकार आंबेडकर जी ने संघर्ष किया और अपना व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए देश में मिसाल कायम की उसी प्रकार हमारे युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. हम अपने कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए अपने देश व अपने समाज का नेतृत्व करें. कार्यक्रम के दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के बाद विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रथम स्थान महिमा भारती, द्वितीय स्थान मिताली बड़ाइक तथा तीसरा स्थान पर सानिया शफीक ने प्राप्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने रिया कुमारी, संतोषी कुमारी, पूजा कुमारी, शिवम केसरी, संगीता देवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.