पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी

महिला के पति ने अपने पत्नी की प्रेमी की हत्या कर दी.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रतिनिधि कोलेबिरा. महिला के पति ने अपने पत्नी की प्रेमी की हत्या कर दी. थाना क्षेत्र के पोंगलोया मोदी टोली निवासी समसुन समद की पत्नी एवं बानो थाना क्षेत्र अंतर्गत कनारोआ निवासी 42 वर्षीय सुनुसार बागे मुंबई में काम करते थे. जहां पर दोनों में प्रेम हो गया. गांव आने पर भी समसुन बागे की पत्नी से सुनुसार बागे मिलने आया करता था. जिसकी जानकारी गांव वाले समसुन बागे दिया करते थे. पत्नी के इस रवैये से पति काफी नाराज था. बुधवार की शाम सुनुसर समद पुन: समसुन बागे की पत्नी से मिलने आया. जिसकी जानकारी समसुन बागे मिली. समसुन ने सुनुसार समद को घुमाने जाने के बहाने अपने साथ ले गया. घर से कुछ दूर ले जाकर लकड़ी के टुकड़े और सबल से मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की बहन मोयलन लुगून ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर पोगलोया मोदीटोली निवासी समसुन बागे पर अपने भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया. कोलेबिरा पुलिस ने हत्या के आरोपी समसुन बागे को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 18/ 2025 के तहत आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >