पीड़ित परिवार से मिले विधायक, पुलिस की कार्यशैली पर जतायी नाराजगी

पीड़ित परिवार से मिले विधायक, पुलिस की कार्यशैली पर जतायी नाराजगी

सिमडेगा. कोलेबिरा में एक युवती की हत्या मामले को लेकर सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा रविवार को कोलेबिरा पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली. विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय दिलाने के लिए वह पूरी मजबूती से साथ खड़े हैं. मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान विधायक भूषण बाड़ा ने कोलेबिरा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी और लगभग 24 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को गंभीर लापरवाही बताया. विधायक ने कहा कि हत्या जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस की सुस्ती जनता का भरोसा कमजोर करती है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, तेज और पारदर्शी जांच कराने की मांग की. विधायक ने कहा कि जनता अब हर मामले में जवाब चाहती है. संवेदनशील मामलों में देरी और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर नगर प्रतिनिधि शकील अहमद, अख्तर खान, शहजाद अंसारी, इम्तियाज अहमद तथा जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव मो तनवीर खान सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >