कांग्रेस की बैठक में संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम पर चर्चा

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस समिति की बैठक जिला कार्यालय प्रिंस चौक में हुई.

फोटो फाइल: 30 एसआइएम:20-बैठक में उपस्थित लोग सिमडेगा. कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस समिति की बैठक जिला कार्यालय प्रिंस चौक में हुई. बैठक में डेविड तिर्की ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में छह मई को पुराना विधान सभा मैदान रांची में संविधान बचाओ अभियान का आयोजन किया जाना है. वहीं आठ मई को सरना स्थल फरसाबेड़ा सिमडेगा में जिला स्तरीय रैली आयोजित करने का निर्णय किया गया है. उक्त दोनों कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेवारी है. उक्त दोनों कार्यक्रमों में हमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है. श्री तिर्की ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक, लोकतांत्रिक संस्थाओं को निरंतर कमजोर किया जा रहा है. साथ ही संसदीय प्रकिया को कमज़ोर करने के साथ सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के आदर्शों पर सुनियोजित हमला किया जा रहा रहा है. इसलिए अपने हक, अधिकार एवं प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें आगे आना होगा. बैठक में प्रदेश महासचिव पुष्पा कुल्लू, प्रदेश सचिव नॉमिता बा, जोनसन मिंज, पीसीसी डेलीगेट प्रदीप केशरी, मो समी आलम, कौशल किशोर रोहिल्ला, शिशिर मिंज, बिपिन पंकज मिंज, रणधीर रंजन , तिलका रमण, अजीमुल्ला अंसारी, मो तनवीर, मनोहर प्रसाद, असफाक आलम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >