महाशिवरात्रि पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

महाशिवरात्रि पर करंगगुड़ी शिव धाम परिसर में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

फोटो फाइल: 27 एसआइएम:9-कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि सिमडेगा. महाशिवरात्रि पर करंगगुड़ी शिव धाम परिसर में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन झारखंड मजदूर यूनियर के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित केरसई थाना प्रभारी ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें. सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक वीरेंद्र सिंधिया ने कहा कि बासेन पंचायत के ग्रामीणों का प्यार एवं प्रखंड क्षेत्र के आए हुए ग्रामीणों का विश्वास से यह कार्यक्रम कई वर्षों से लगातार शांतिपूर्वक तरीके से किया जा रहा है. धीरे-धीरे सांस्कृतिक कार्यक्रम का रूप बढ़ता जा रहा है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में आये हुए कलाकार रूपेश बड़ाईक, पंचम राम, जितेंद्र नायक, निशा कुमारी, प्रीति बरला, सरिता बड़ाईक, डांसर सारिका नायक ,एरिक आदि ने अपने एक से बढ़ कर एक नागपुरी गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी. मंच का संचालन भुनेश्वर बेसरा किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में रवींद्र बड़ाईक, रोहित कुमार, अजय बरला, नितेश सिंधिया, जस्टिन कुल्लू, दुलार बड़ाईक सक्रिय सदस्य सत्या देवी, अमर समद, बसंत दास, राजेश बड़ाईक, संजय बड़ाईक, अरविंद केरकेट्टा, दिलीप बड़ाईक, धीरज बड़ाईक आदि ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी रामनाथ राम, टिंकू वर्मा, पूर्व प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता, पंचायत के मुखिया सत्या देवी, समाजसेवी अमित कुमार, आयुष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >