बानो. गिरदा पुलिस ने महाकुंभ ले जाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी बस एजेंट कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल दिया. विदित हो कि गौरव बस खूंटी के एजेंट कृष्णा मिश्रा सोदे रनिया निवासी के माध्यम से बानो के ग्रामीणों ने 15 फरवरी को महाकुंभ जाने के लिए कुल तीन बसों को तीन लाख अस्सी हजार में बुक कराया था. अग्रिम राशि के रूप में एक लाख पच्चीस हजार रुपए भी दिए थे. 15 फरवरी को श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए तीनों बसों को लगाया भी गया. 140 श्रद्धालु बस में बैठ गए. बैठने के बाद कंडक्टर ने पैसा मांगा. इस पर ग्रामीणो ने पैसा कृष्णा मिश्रा को दिये जाने की बातें कही. इस पर कंडक्टर ने कहा कि कृष्णा मिश्रा से पैसा मांगकर दीजिए. ऐसा नहीं करने पर बस खाली करने की बातें कही. ग्रामीणो ने बस खाली कर दिया. ग्रामीण महाकुंभ नहीं जा सके. पैसा भी वापस नहीं मिला. इसके बाद गिरदा थाना में कृष्णा मिश्रा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया. उक्त मामले में कृष्ण मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
