दुर्घटना के बाद दो घंटे आवागमन बाधित रहा

ठेठइटांगर : केरया मियांटोली स्थित सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पुलिया के निकट ट्रक व बोलेरो की हुई टक्कर के बाद करीब दो घंटे तक उस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. बताया जा रहा है कि राउरकेला की ओर से आ रहे ट्रक व सिमडेगा से राउरकेला की ओर जा रहे बोलेरो के बीच केरया पुलिया के […]

ठेठइटांगर : केरया मियांटोली स्थित सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पुलिया के निकट ट्रक व बोलेरो की हुई टक्कर के बाद करीब दो घंटे तक उस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. बताया जा रहा है कि राउरकेला की ओर से आ रहे ट्रक व सिमडेगा से राउरकेला की ओर जा रहे बोलेरो के बीच केरया पुलिया के निकट आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस के पहुंचने के बाद वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >