दुर्घटना में घायल, रिम्स रेफर

कोलेबिरा : कोलेबिरा-लचरागढ़ मुख्य पथ पर टुटीकेल ईंद टांड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल प्रदीप साहू (35) लचरागढ़ निवासी नवीन साहू का पुत्र है. बताया जा रहा है कि प्रदीप बाइक से सहारा कार्यालय पैसा जमा करने जा रहा था. इसी क्रम में टूटीकेल ईंद टांड़ के समीप किसी […]

कोलेबिरा : कोलेबिरा-लचरागढ़ मुख्य पथ पर टुटीकेल ईंद टांड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल प्रदीप साहू (35) लचरागढ़ निवासी नवीन साहू का पुत्र है. बताया जा रहा है कि प्रदीप बाइक से सहारा कार्यालय पैसा जमा करने जा रहा था. इसी क्रम में टूटीकेल ईंद टांड़ के समीप किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे प्रदीप गिर गया. ग्रामीणों की मदद से उसे कोलेबिरा एसएचसी लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >