एक से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान: उपायुक्त

सिमडेगा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़ने व मतदाता सूची में व्याप्त त्रुुटियों को दूर करने के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जायेगा. ये बातें उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि इस अभियान के […]

सिमडेगा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़ने व मतदाता सूची में व्याप्त त्रुुटियों को दूर करने के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जायेगा. ये बातें उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से 18 से 21 वर्ष के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची से जोड़ना है.
इस विशेष अभियान के दौरान आठ जुलाई एवं 22 जुलाई को विशेष अभियान दिवस के रूप में घोषित किया गया है. उक्त दोनों दिवस में सभी मतदान केंद्रों पर वर्तमान मतदाता सूची आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी. बूथ लेबल ऑफिसर सभी मतदान केंद्रों पर आवेदकों से प्रपत्र प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रपत्र 6 के साथ उपस्थित रहेंगे. उपायुक्त ने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 18 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का सत्यापन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >