समस्याओं से अवगत हुए अभाविप कार्यकर्ता

जलडेगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाये जा रहे ग्रामीण जीवन दर्शन अनुभूति कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अध्ययन दल जलडेगा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. इस क्रम में कार्यकर्ता बनजोगा, बाड़ीबृंगा, हुटुपदा, बरइबेड़ा, लोंबोई, पियोसोकरा, गांगुटोली, कोनमेरला एवं टिनागिना गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीण […]

जलडेगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाये जा रहे ग्रामीण जीवन दर्शन अनुभूति कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अध्ययन दल जलडेगा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया.
इस क्रम में कार्यकर्ता बनजोगा, बाड़ीबृंगा, हुटुपदा, बरइबेड़ा, लोंबोई, पियोसोकरा, गांगुटोली, कोनमेरला एवं टिनागिना गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीण दर्शन के तहत जानकारी मिली कि हुटुकुदा गांव में पेयजल की गंभीर समस्या है.
एक ही कुआं है, जो सूखने के कगार पर है. लोगों को कुआं में नीचे उतर कर पानी लेना पड़ता है. भ्रमण के दौरान आवास, सड़क, पलायन, मानव तस्करी व वृद्धावस्था पेंशन आदि समस्याओं की जानकारी ली गयी. अध्ययन दल में यात्रा संयोजक नीलम बड़ाइक, सिबन बड़ाइक, तेज नारायण सिंह, राम लखन सिंह, लीपिका मिश्रा, दिव्या कुमारी, सुलेंद्र साहू, महादेव प्रसाद व चंदन मिश्रा सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >