गश्ती कार्य में तेजी लायें

िपछले माह घटी घटनाओं की हुई समीक्षा सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता एसपी राजीव रंजन सिंह ने की. इसमें पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. सभी थाना प्रभारियों ने एक माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. एसपी श्री सिंह […]

िपछले माह घटी घटनाओं की हुई समीक्षा
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता एसपी राजीव रंजन सिंह ने की. इसमें पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. सभी थाना प्रभारियों ने एक माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.
एसपी श्री सिंह ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास करें.
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें तथा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गश्ती कार्य में तेजी लायें. उन्होंने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. साथ ही जनता एवं जन प्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकरार रहे. बैठक में मुख्य रूप से एएसपी अभियान निर्मल गोप व डीएसपी प्रदीप उरांव के अलावा सभी थाना के थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >