झारखंड हॉकी टीम ने साईं को हराया

सिमडेगा : भोपाल में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित सातवीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा के खिलाड़ियों से सुसज्जित झारखंड हॉकी टीम ने ऑल इंडिया साईं की टीम को 2-0 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत हासिल की. संघर्षपूर्ण मुकाबले में झारखंड टीम की ओर से संगीता कुमारी ने 53वें एवं 57वें मिनट में […]

सिमडेगा : भोपाल में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित सातवीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा के खिलाड़ियों से सुसज्जित झारखंड हॉकी टीम ने ऑल इंडिया साईं की टीम को 2-0 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत हासिल की. संघर्षपूर्ण मुकाबले में झारखंड टीम की ओर से संगीता कुमारी ने 53वें एवं 57वें मिनट में लगातार दो गोल दागे. इससे पूर्व झारखंड की टीम ने कर्नाटक को 5-3 से पराजित किया था. झारखंड की ओर से रीमा बखला, दीप्ति कुल्लू, अलबेला रानी टोप्पो, नीतू कुमारी, सुप्रिया मुंडू, समी बाड़ा, मंजु केरकेट्टा, प्रिया डुंगडुंग व सुषमा कुमारी आदि ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >