नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : दो नाबालिग लड़कियों को भगा कर उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें सागर खान एवं सरवर खान शामिल हैं. घटना के संबंध में एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बसिया थाना क्षेत्र के किंदिरकेला निवासी सागर खान एवं सरवर खान […]

सिमडेगा : दो नाबालिग लड़कियों को भगा कर उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें सागर खान एवं सरवर खान शामिल हैं.

घटना के संबंध में एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बसिया थाना क्षेत्र के किंदिरकेला निवासी सागर खान एवं सरवर खान एक मई को लड़कियों के घर पहुंचे. दोनों लड़कियां अगल-बगल रहती हैं. दोनों आरोपी इन लड़कियों को भगा ले गये. इस दौरान उनके साथ दुष्कर्म किया.

दोनों आरोपी लड़कियों की मां से फोन पर बातचीत भी करते थे तथा जल्द लड़कियों को घर पहुंचा देने का आश्वासन देते थे. तीन दिन तक लड़कियों के नहीं लौटने पर पीड़िता की मां चार मई को कोलेबिरा थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी.

थाना प्रभारी मनोहर कुमार एवं एसआइ जय किशोर सिंह एवं पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान चलाया. इसी क्रम मेें सागर खान एवं सरवर खान को लरबा ग्राम स्थित राजा डैम पहाड़ के निकट से गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ भादवि की धारा 366 ए , 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >