27 मवेशी जब्त किये गये

ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के अंबापानी घाटी के निकट से पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे 27 मवेशियों को जब्त किया. जानकारी के मुताबिक सिमडेगा खैरनटोली निवासी आजाद खान, ओडिशा के खटकुलबहार से मवेशी लेकर जंगल के रास्ते पैदल सिमडेगा आ रहा था. ठेठइटांगर थाना प्रभारी बृज कुमार ने मिली सूचना के आधार […]

ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के अंबापानी घाटी के निकट से पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे 27 मवेशियों को जब्त किया. जानकारी के मुताबिक सिमडेगा खैरनटोली निवासी आजाद खान, ओडिशा के खटकुलबहार से मवेशी लेकर जंगल के रास्ते पैदल सिमडेगा आ रहा था.
ठेठइटांगर थाना प्रभारी बृज कुमार ने मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एएसआई रवि शंकर एवं पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान चलाया. इस क्रम में अंबापानी के निकट27 मवेशियों को जब्त किया गया. साथ ही मवेशी को हांक कर लाने वाले टुकुपानी निवासी निरल सोरेंग को गिरफ्तार कर लिया गया. अन्य लोग फरार हो गये. थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि मवेशी खैरनटोली निवासी आजाद खान का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >