सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी गंभीर

बेड़ो : एनएच 23 के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव के समीप बोलेरो के धक्के से मोटरसाइकिल सवार प्रदीप बड़ाइक (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना सोमवार दिन के करीब 10 बजे की है. प्रदीप अपनी पत्नी […]

बेड़ो : एनएच 23 के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव के समीप बोलेरो के धक्के से मोटरसाइकिल सवार प्रदीप बड़ाइक (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना सोमवार दिन के करीब 10 बजे की है.
प्रदीप अपनी पत्नी के साथ तेतरी, नामकुम, रांची से अपने गांव केदरी पाकरटोली, थाना बसिया (गुमला) जा रहे थे. गड़गांव के समीप बोलेरो ने मोटरसाइकिल (जेएच01बीएन-7339) को चपेट में ले लिया. घायल मोटरसाइकिल सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >