उपायुक्त ने दिया घेराव करनेवाले पर एफआइआर करने का निर्देश

सिमडेगा: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. ठेठइटांगर से आयी नेत्रहीन युवती ने कहा कि वह जन्म से ही नेत्रहीन है, किंतु अब तक उसे विकलांगता पेंशन नहीं मिल रही है. उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी […]

सिमडेगा: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. ठेठइटांगर से आयी नेत्रहीन युवती ने कहा कि वह जन्म से ही नेत्रहीन है, किंतु अब तक उसे विकलांगता पेंशन नहीं मिल रही है.
उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अविलंब पेंशन दिलाने का निर्देश दिया. सेवई खूंटीटोली के ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में सरकारी योजना के तहत खूंटीटोली गांव मेें सड़क का निर्माण किया गया था, किंतु उसी गांव के बलारूण तिर्की तथा ग्लोरिया बाड़ा द्वारा सड़क को घेर कर रास्ता बंद कर दिया है.

रास्ता के लिए कहने पर मारपीट तथा अभद्र व्यवहार किया जाता है. बलारूण तिर्की का कहना है कि हमारी अपनी जमीन है, जबकि यह बात गलत है. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को सड़क निर्माण संबंधी मामले की जांच करते हुए घेराव करने वाले व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही सड़क को चालू कराने की बात कही. पाकरटांड़ प्रखंड की सबिता कुमारी माता ने स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने की गुहार लगायी. इसके अलावा जनता दरबार में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिराआवास, राशन कार्ड, राशन दुकान, जमीन विवाद, शौचालय, रोजगार, वज्रपात, स्वास्थ्य अनुदान व नियोजन आदि मामलों के 220 से अधिक लोग उपायुक्त से मिले. जनता दरबार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव व स्थापना उपसमाहर्ता उषा मुंडू भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >