कर्मियों को दी गयी एचआइवी की जानकारी

सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सिनी अहाना पीपीटीसीटी संस्था के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया गया. प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को एचआइवी एड्स की जानकारी दी गयी और इसकी रोकथाम के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया […]

सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सिनी अहाना पीपीटीसीटी संस्था के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया गया.
प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को एचआइवी एड्स की जानकारी दी गयी और इसकी रोकथाम के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया. विशेष रूप से गर्भवती माताओं की जांच के बारे में जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनर शिवेंदु सेन गुप्ता, दीपा कुमारी साहू व शबनम कुजूर ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीएमओ डॉ दीपक घोष के अलावा संस्था के जिला समन्वयक ओमप्रकाश शर्मा, निमी खलखो, सतीश कुमार, माधुरी टेटे व सुचिता बरला सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >