तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

बानो : बानो प्रखंड के गिरदा ओपी में मवेशी तस्करी के मामले पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं तस्करी कर ले जा रहे 38 मवेशियों को जब्त कर ग्रामीणों के बीच वितरण कर दिया गया. बताया गया कि कुतरा थाना क्षेत्र स्थित खटखुरबहार से बानो की ओर तस्करी कर […]

बानो : बानो प्रखंड के गिरदा ओपी में मवेशी तस्करी के मामले पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं तस्करी कर ले जा रहे 38 मवेशियों को जब्त कर ग्रामीणों के बीच वितरण कर दिया गया. बताया गया कि कुतरा थाना क्षेत्र स्थित खटखुरबहार से बानो की ओर तस्करी कर मवेशियों को ले जाया जा रहा था. इसी सूचना पर थाना प्रभारी जोन मुर्म पुलिस बल के साथ पहुंचे और गिरदा के समीप से गिरदा निवासी अरशद हुसैन व असलम हुसैन को गिरफ्तार किया. इस मामले में अदीप मियां, जबार मियां, मो सुखल व निफल मियां खटखुरबहार के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >