अभ्यास वर्ग में भाग लेने आज देवघर जायेंगे

सिमडेगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमडेगा जिले के 40 कार्यकर्ता प्रदेश अभ्यास में भाग लेने 10 जून को देवघर जायेंगे. जिला संयोजक मनीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अभाविप का प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाता है, जिसमें राज्य की वर्तमान स्थिति एवं राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य पर चर्चा की जाती है. […]

सिमडेगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमडेगा जिले के 40 कार्यकर्ता प्रदेश अभ्यास में भाग लेने 10 जून को देवघर जायेंगे. जिला संयोजक मनीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अभाविप का प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाता है, जिसमें राज्य की वर्तमान स्थिति एवं राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य पर चर्चा की जाती है. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को कार्यक्षेत्र में काम करने के लिए प्रशिक्षण दिये जाते हैं. नगर मंत्री बीरबल साय ने कहा कि सिमडेगा से इस बार 40 कार्यकर्ता भाग लेंगे. इनमें 20 छात्रा 15 छात्र एवं पांच शिक्षक शामिल हैं. यह कार्यक्रम 11 से 14 जून तक देवघर में संपन्न होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >