बानो : आंधी -बारिश से एलेप्पी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

बानो: वंडामुंडा रेलखंड के बानो और महाबुनाग स्टेशन के बीच भारी आंधी -तूफान और बारिश के कारण रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल सेवा कुछ समय के लिए बाधित हो गयी. इस दौरान टाटा -झारसुगुड़ा पैसेंजर और धनबाद अलेप्पी एक्सप्रेस भी कुछ देर रूकी रही. पेड़ की जानकारी मिलने के बाद इलेक्ट्रिकल विभाग के […]

बानो: वंडामुंडा रेलखंड के बानो और महाबुनाग स्टेशन के बीच भारी आंधी -तूफान और बारिश के कारण रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल सेवा कुछ समय के लिए बाधित हो गयी. इस दौरान टाटा -झारसुगुड़ा पैसेंजर और धनबाद अलेप्पी एक्सप्रेस भी कुछ देर रूकी रही. पेड़ की जानकारी मिलने के बाद इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारियों ने घटना स्थल पहुंच कर पेड़ को ट्रैक से हटाया. इसके आधे घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >