सरायकेला में सॉफ्ट टॉय निर्माण से संबंधित ओरिएंटेशन और बेसलाइन सर्वेक्षण वर्कशॉप आयोजित

Seraikela Kharsawan News: JSLPS के तत्वावधान में चांडिल प्रखंड कार्यालय में सॉफ्ट टॉय निर्माण से संबंधित ओरिएंटेशन और बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. इच्छुक स्वयं सहायता समूह की दीदियों को परियोजना, सर्वेक्षण प्रक्रिया और गूगल फॉर्म सबमिशन की दी गई जानकारी.

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चांडिल प्रखंड कार्यालय में सॉफ्ट टॉय निर्माण से संबंधित ओरिएंटेशन और बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला के दौरान सॉफ्ट टॉय बनाने की काम से जुड़ने की इच्छुक स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों को परियोजना से संबंधित जानकारी दी गई.  प्रेजेंटेशन, बेसलाइन सर्वेक्षण प्रक्रिया, गूगल फॉर्म सबमिशन और आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से बताया गया.

इन लोगों ने लिया भाग 

कार्यक्रम में चांडिल और नीमडीह प्रखंड के सीआरपी-ईपी, जेआरपी और बीएमएमयू कर्मियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को नमूना प्रारूपों के माध्यम से सर्वेक्षण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए परियोजना के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया. 

कार्यशाला में सवालों के मिले जवाब 

साथ ही कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के सवालों का जवाब दिया गया, जिससे कि परियोजना के बारे में स्पष्ट समझ विकसित हो सके. क्षेत्रीय स्तर पर परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम के सफल आयोजन और कार्यशाला संचालन में सहयोग के लिए डीएमएमयू टीम की सराहना की गई.

इसे भी पढ़ें: पलामू डीसी ने एमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार लाने का दिया अल्टीमेटम

इसे भी पढ़ें: प्रसव पीड़ा के बाद पांकी सीएचसी में भर्ती महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >