26 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

World Population Day 2021 : झारखंड के साहिबगंज की जनसंख्या 14 लाख से अधिक, 10 साल में बढ़ी ढाई लाख आबादी

World Population Day 2021, साहिबगंज न्यूज (सुनील ठाकुर/नवीन कुमार) : झारखंड के साहिबगंज जिले की जनसंख्या 14 लाख के पार पहुंच चुकी है. 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 11 लाख 50 हजार 567 थी. दस वर्ष में जिले की आबादी 2 लाख 57 हजार 957 बढ़कर 14 लाख 8 हजार 524 हो गयी है.

World Population Day 2021, साहिबगंज न्यूज (सुनील ठाकुर/नवीन कुमार) : झारखंड के साहिबगंज जिले की जनसंख्या 14 लाख के पार पहुंच चुकी है. 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 11 लाख 50 हजार 567 थी. दस वर्ष में जिले की आबादी 2 लाख 57 हजार 957 बढ़कर 14 लाख 8 हजार 524 हो गयी है.

साहिबगंज के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिशिर कुमार पण्डित, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अश्वनी कुमार मण्डल व जिला नोडल पदाधिकारी कैलाश वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 में जिले की औसत जनसंख्या 14 लाख 8 हजार 524 है. 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुष की आबादी 5 लाख 89 हजार 391 और महिला का आबादी 5 लाख 61 हजार 176 थी. वहीं दस वर्षों में पुरुष की आबादी 1 लाख 32 हजार 141 और महिला की आबादी 1 लाख 25 हजार 816 बढ़ी है. वर्ष 2021 में पुरुष की आबादी 7 लाख 21 हजार 532 और महिला की आबादी 6 लाख 86 हजार 992 है. वहीं जिले में औसतन एक हजार पुरुष पर 952 महिला हैं.

Also Read: World Population Day 2021 : झारखंड के गुमला में घट रही आदिम जनजातियों की आबादी, धर्म बदलने पर क्यों हैं मजबूर

2011 की जनगणना के अनुसार जिले में हिन्दू की आबादी 6 लाख 28 हजार 44 थी, वहीं 2021 में औसत 7 लाख 68 हजार 852 हो गयी. वहीं वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में मुस्लिम की आबादी 3 लाख 98 हजार 243 थी, जो 2021 में बढ़कर औसत 4 लाख 87 हजार 530 हो गयी. वहीं सिख की आबादी बढ़कर 243, ईसाई की आबादी 1 लाख 1 हजार 864 हुआ, बौद्धिष्ट 300, जैन 154, दूसरे धर्म को मानने वाले 47 हजार 42, अलिखित धर्म 2 हजार 544 हैं.

Also Read: झारखंड के वृंदाहा वाटर फॉल में डूबे बिहार के 2 युवकों के शव को गोताखोरों ने निकाला,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रखण्ड/ वर्ष 2011/ पुरुष/ महिला/ वर्ष 2021/ पुरुष/ महिला

सदर/ 162120/85724/76396/198468/104944/93524

मण्डरो/ 75659/38114/ 37545/ 92622/46660/45963

बोरियो/ 97845/ 49234/ 48611/ 119782/ 60273/ 59510

बरहेट/ 130227/ 66401/ 63826/ 159424/81289/ 78136

तालझारी/ 76330/ 38659/ 37671/ 93444/ 47327/ 46117

राजमहल/ 168413/ 86928/ 81485/ 206172/ 106418/ 99753

उधवा/ 177263/ 90967/ 86296/ 217006/ 111362/ 105643

पतना/ 81940/ 41136/ 40804/ 100311/ 50359/ 49952

बरहरवा/ 180770/ 92228/ 88542/ 221299/ 112906/ 108393

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में फिर कमजोर हुआ Monsoon, आज इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश

धर्म/ वर्ष 2011/ वर्ष 2021 औसत

हिन्दू/ 628044/ 768852

मुस्लिम/ 398243/ 487530

सिख/ 198/ 243

ईसाई/ 83208/ 101864

बौद्धिष्ट/ 245/ 300

जैन/ 125/ 154

अदर धर्म/ 38426/ 47042

अलिखित धर्म/ 2078/ 2544

Also Read: Complete Lockdown In Jharkhand : झारखंड में कंप्लीट लॉकडाउन, प्रतिबंधों के बीच चलेंगी बसें, चलेगा जांच अभियान

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें