राजमहल/मंगलहाट. प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट स्थित ऐतिहासिक धरोहर जामा मस्जिद व बाराद्वारी का भ्रमण बुधवार को टूरिस्ट गाइड विनय जायसवाल के नेतृत्व में सात देशों के 13 विदेशी पर्यटकों ने किया. खूबसूरत दृश्यों को कैमरे में कैद किया. विनय जायसवाल ने बताया कि आस्ट्रेलिया से पांच, न्यूजीलैंड से दो, इजराइल से दो, स्पेन से एक, जापान से एक, अमेरिका से एक, स्वीट्जरलैंड से एक विदेशी पर्यटक पटना से गंगा के रास्ते कोलकाता जाने के दौरान आयें हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
