उधवा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शनिवार को उधवा प्रखंड में विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया. पथ संचलन कार्यक्रम उद्धव मुनि आश्रम से प्रारंभ होकर दुर्गा मंदिर, जंगलपाड़ा चौक, उधवा एनएच चौक होते हुए विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर पुनः दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ. स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है. इन वर्षों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय निर्माण और सेवा को प्रमुखता दी गयी है. उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का इतिहास गौरवशाली है, किंतु हमें उसे सही ढंग से बताया नहीं गया. शताब्दी वर्ष में संघ का लक्ष्य प्रत्येक घर तक पहुंचने और भारत के गौरवशाली इतिहास से समाज को अवगत कराने का है. उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करें, क्योंकि जैसा आचरण स्वयंसेवक करेंगे, वैसा ही समाज का निर्माण होगा. इसलिए चरित्र और व्यवहार को उत्तम बनाए रखना आवश्यक है. उन्होंने यह भी बताया कि संघ समाज में सेवा, शिक्षा और सामाजिक कार्यों के कई प्रकल्प संचालित कर रहा है. कार्यक्रम में जिला सह कार्यवाह वेद प्रकाश, खंड कार्यवाह समीर मंडल, शारीरिक प्रमुख उत्पल घोष, जिला संपर्क प्रमुख डॉ सुरेंद्रनाथ तिवारी, परितोष कुमार, विद्यार्थी प्रमुख मिथुन पांडे, गोपाल मंडल, कुणाल कुमार, धनंजय मंडल, ओमप्रकाश आर्या, प्रदीप साहा, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
