शहरवासी अपनी जिम्मेदारी समझ कर पुलिस का करें सहयोग

दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने साहिबगंज पहुंचे आइजी, कहा

साहिबगंज. संथाल परगना जोन के आईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल ने मंगलवार को दुर्गा पूजा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए साहिबगंज का दौरा किया है. आईजी का काफिला दोपहर 1:14 बजे साहिबगंज सर्किट हाउस पहुंचा. जहां एसपी अमित कुमार सिंह ने सबसे पहले बुके देकर अभिनंदन किया. वहीं मेजर रोहित कुमार दुबे के नेतृत्व में जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिए. इसके बाद उन्होंने एसपी से तकरीबन एक घंटे तक जिले की पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा के मामले में बातचीत की. पूरे जिले का ब्यौरा लिया. कई दिशा-निर्देश भी दिए. तकरीबन 2:10 बजे प्रेस से रूबरू होकर आईजी ने बताया कि दुर्गा पूजा पर्व को लेकर साहिबगंज पुलिस द्वारा जो तैयारी चल रही है, उस मामले में निरीक्षण के लिए साहिबगंज का दौरा किया गया. जिले के पुलिस पदाधिकारी को उनके दिक्कतों के मामले में भी जानकारी ली गयी है. जो भी परेशानी थी, उन्हें भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया है. कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त पुलिस बल भी जिले भर में तैनात किए गए. सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार करने एवं शांतिपूर्ण पर्व मनाने में उन्होंने जिलेवासी अपील की कि आप पुलिस का सहयोग करें. किसी भी प्रकार की सूचना मिले तो फौरन स्थानीय पुलिस को सूचित करें. किसी भी अफवाह या फिर सोशल मीडिया पर झूठी बातों पर ध्यान ना दें. उन्होंने कहा कि आपलोगों का सहयोग हम लोगों के लिए बेहद जरूरी है. 2:15 बजे आईजी का काफिला सर्किट हाउस से निकलकर पुलिस लाइन परिसर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा है, जहां पर उन्होंने पुलिस पदाधिकारी से मिलकर कई बिंदुओं पर चर्चा किए. मौके पर सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल सहित अन्य कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >