चोरों ने एसटीएफ जवान के घर से उड़ाये नकदी व गहने

जवान परिवार के साथ गुवाहाटी मां कामाख्या मंदिर दर्शन के लिए गया था.

पतना. रांगा थाना क्षेत्र के पतना चौक में झारखंड एसटीएफ में तैनात हरिनंदन दॉ के घर चोरी की वारदात हुई. जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को जवान परिवार के साथ गुवाहाटी मां कामाख्या मंदिर दर्शन के लिए गया था. अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. मंगलवार सुबह घर लौटने पर उन्होंने मुख्य गेट, अंदर के दरवाजे और लॉकर का ताला टूटा पाया और सामान बिखरा देखा. घरों से लगभग पांच भरी सोना, 45 भरी चांदी के गहने और 25 हजार रुपये नगदी चोरी हो गयी. घटना के बाद जवान ने रांगा थाने में शिकायत दर्ज करायी. थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने मौके पर जांच की. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से छानबीन शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >