पुलिस पदाधिकारी व 63 मजिस्ट्रेट रहेंगे मुस्तैद, पुलिस बलों को दी जिम्मेदारी

दुर्गा पूजा पर्व व जुलूस को लेकर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, संयुक्त आदेश जारी,

साहिबगंज. दुर्गा पूजा पर्व और विसर्जन के मद्देनजर जुलूस के अवसर पर डीसी सह जिला दंडाधिकारी के कार्यालय से संयुक्त आदेश जारी किया गया है. शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों के साथ-साथ चौक, चौराहे, गलियों, मोड़ों, मोहल्लों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है. सभी कर्मी जल्द ही अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. इस अवसर पर सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है. मजिस्ट्रेट जुलूस के दौरान सुरक्षा से संबंधित हर जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे. नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक, ग्रीन होटल, कुलीपाड़ा, हबीबपुर, घाट लाइन, पुरानी साहिबगंज, कमल टोला, पूर्वी फाटक, चैती दुर्गा मोड़, टमटम स्टैंड, रसूलपुर दहला, गुल्ली भट्टा, एलसी रोड, चौक बाजार, तलबन्ना, कलिंगा होटल और बाटा रोड. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदन शाही, अंजुमन नगर, पश्चिम रेलवे फाटक, हटिया दुर्गा मंदिर के निकट, एल, मजहर टोला, श्रीराम चौकी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेव गंज, मुस्लिम टोला, छोटी कोर्दजनना, बड़ी कोदर्जनना, सकरीगली, लाल बथानी, बलुआ दियारा और सकरी गली पठान टोली. गंगा नदी थाना क्षेत्र के मकई टोला, पिलहर टोला, रामपुर टोपरा और कारगिल दियारा सहित कई इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने का आदेश जारी किया गया है. इन स्थानों पर एक मजिस्ट्रेट, एक सब इंस्पेक्टर, एक हवलदार, चार पुलिस बल, चार लाठी बल और महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी. संयुक्त आदेश में उल्लेख किया गया है कि जुलूस शुरू होने से पूर्व ही सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक आसूचना संग्रह का कार्य सुनिश्चित करेंगे. वे अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेंगे और प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के सभी जुलूसों पर निगरानी बनाए रखेंगे.

सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न हो, इसके लिए भी निगरानी का आदेश जारी किया गया है. यदि इस प्रकार की पोस्ट सामने आती है तो संबंधित एडमिन पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सादे लिबास में वाचर के रूप में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश भी जारी किया गया है.

मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी सुरक्षा व्यवस्था

शहर और आसपास के विभिन्न चौक-चौराहों, विशेषकर संवेदनशील मोहल्लों को अति संवेदनशील घोषित कर वहां पुलिस की विशेष निगरानी रखी जाएगी. डीसी के निर्देशानुसार शहर के कई चौक-चौराहों पर एक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. प्रत्येक गतिविधि और पल-पल की जानकारी उन्हें अपने वरीय अधिकारियों को देनी होगी. सुरक्षा व्यवस्था में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, 63 मजिस्ट्रेट, 2 पुलिस निरीक्षक, 31 एसआई, 41 एएसआई, 165 लाठी बल, 240 सशस्त्र बल, 80 महिला बल और लगभग 4 दर्जन होमगार्ड जवानों को नगर थाना, जिरवाबाड़ी थाना, मुफस्सिल थाना और गंगा नदी थाना में भेजे जाने का आदेश जारी किया गया है. सुनसान इलाकों में स्थानीय थाना की पेट्रोलिंग गश्ती लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >