पतना. प्रखंड के दामिन डाक बंगला परिसर में सोमवार को मांझी परगना एभेन बैसी की बैठक बैसी के अध्यक्ष संग्राम हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पतना प्रखंड के करीब 65 ग्राम प्रधान उपस्थित हुये. बैठक में पी-पेसा कानून 1996 व कमेटी विस्तार से संबंधित चर्चा की गयी. सेबेस्टियन हेम्ब्रम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी झारखंड सरकार पी-पेसा लागू नहीं कर रही है. बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने एक सुर में पी-पेसा कानून 1996 को जल्द लागू करने की मांग की. मौके पर संग्राम हेम्ब्रम, दीबू सोरेन, मांझी किस्कू, प्रधान मुर्मू, मंझन पावरिया, सुशील हांसदा, सलगी हेम्ब्रम, पेसा पहाड़िया, गबरियल हेम्ब्रम, एतवार मलतो, सुरेश मलतो, बलही मरांडी, प्रधान सोरेन सहित अन्य मौजूद थे. पी-पेसा कानून 1996 की नियमावली बनाने में सरकार देरी कर रही है. इसे जल्द बनाकर ग्राम सभा को सशक्त करने की जरूरत है. सरकार इस पर जल्द ध्यान दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
