251 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

बच्चों द्वारा निर्मित मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा भी घुमायी गयी

राजमहल

राजमहल शहर के गुदाराघाट स्थित रेलवे कॉलोनी परिसर में स्थित दुर्गा पूजा मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर 251 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जो गौशाला, नील कोठी, जेके हाई स्कूल, बालू प्लॉट, गांधी चौक, मलका बाबा स्थान, शरण पार्क होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई. कलश यात्रा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया. पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज घोष ने बताया कि पिछले वर्ष खराब सड़कों के कारण कलश यात्रा आयोजित नहीं हो सकी थी, लेकिन इस वर्ष सड़क मरम्मत हो जाने से यात्रा को भव्य रूप में निकाला गया. कलश यात्रा में बच्चों द्वारा निर्मित मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा भी घुमायी गयी, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया. समिति द्वारा नवमी तिथि को महा भोग प्रसाद का आयोजन तथा दशमी के दिन रावण वध कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें राम धनुष से रावण का वध करेंगे और कलाकारों द्वारा निर्मित रावण पुतले का दहन किया जाएगा. मौके पर अर्जुन कुमार राम, अनिमेष स्वर्णकार, अनमोल कुमार, काशीनाथ यादव, संतोष कुमार राम, राहुल कुमार शाह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >