बरहरवा. मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को रेलवे अभियंताओं की टीम ने आईओडब्ल्यू ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में बोनीडांगा और बिंदुवासिनी हॉल्ट स्टेशन के बीच पुल संख्या 397 में बोल्डर क्रेटिंग का जायजा लिया. साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता की. ज्ञात हो कि दरियापुर के मुखिया मो इश्तियाक अहमद ने डीआरएम को इस पुल की वजह से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया गया था. बताया था कि पुल की वजह से गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जल निकासी में बाधा उत्पन्न होती है. जिससे गुमानी नदी में प्रत्येक वर्ष यह पानी लोगों व फसलों का काफी नुकसान करती है. मुखिया ने बोल्डर क्रेटिंग रोकने की भी मांग की थी. इधर, शनिवार को जायजा लेने के बाद आईओडब्ल्यू ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल की मरम्मती एवं बोल्डर क्रेटिंग करायी गयी है. जांच रिपोर्ट डीआरएम को सौंप दी जायेगी. जनहित एवं पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही हल निकाला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
