सफल प्रतिभागी 12 अक्तूबर को मुख्य प्रतियोगिता में होंगे शामिल

मुख्य प्रतियोगिता साहिबगंज महाविद्यालय में होगी

साहिबगंज. गांधी जयंती पर लोकहित संस्था द्वारा रविवार को प्लस टू इंटरस्तरीय राजस्थान उच्च विद्यालय में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें क्विज, गीत व नृत्य की विभिन्न श्रेणियों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कॉलेज क्विज में शिवम कुमार केसरी एवं ग्रुप, सत्यम यादव एवं ग्रुप, मयंक शाह एवं ग्रुप, खुशी लाल पंडित एवं ग्रुप तथा निशा कुमारी एवं ग्रुप चयनित हुए. विद्यालय क्विज में आदित्य कुमार एवं ग्रुप, श्रेया कुमारी एवं ग्रुप, सृष्टि कुमारी एवं ग्रुप तथा शिवानी कुमारी एवं ग्रुप ने स्थान बनाया. एकल गीत में आरुषि कुमारी प्रथम, स्वीटी द्वितीय और वेद मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे. सामूहिक गीत में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पोखरिया कन्या, प्रोविडेंस स्कूल, सेंट जोसेफ अकादमी व एनआर सेंटर का चयन हुआ. सामूहिक नृत्य में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पोखरिया कन्या, एनआर सेंटर, सेंट जोसेफ अकादमी और केंद्रीय विद्यालय चयनित हुए. आगामी 12 अक्तूबर को मुख्य प्रतियोगिता साहिबगंज महाविद्यालय में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >