महासप्तमी पर बोरियो में निकली वारि यात्रा निकाली

मंदिरों के पट खोल दिये गये

बोरियो. शारदीय नवरात्र के महासप्तमी पर बोरियो में वारि कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें लगभग 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा अहले सुबह 5 बजे से शुरू हुई. मोरंग नदी तट से श्रद्धालुओं ने वारि कलश यात्रा की शुरुआत की. बंगाली टोला दुर्गामंदिर के पुरोहित राकेश चक्रवर्ती, पंकज मुखर्जी व तेली टोला के पुजारी सुबोध पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वारि कलश यात्रा को शुरू कराया. मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया. इसमें सैकड़ों कन्याएं शामिल हुई. कलश यात्रा के बाद श्रद्धालुओं को माता रानी का दर्शन के लिए मंदिरों के पट खोल दिये गये. पूजा अनुष्ठान कमेटी सदस्यों ने बताया कि मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना होगी. कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किये गये थे. मौके पर बंगाली टोला पूजा अनुष्ठान कमेटी के बासुकी रक्षित, मनोज रक्षित, मिथिलेश रक्षित, सीताराम रक्षित, अरविंद रक्षित, प्रभात रूज, विश्वनाथ सेन, राज कुमार सेन, तेली टोला पूजा समिति के हरदेव साह, नंदेश्वर साह, नंद किशोर साह, बांझी बाजार पूजा समिति के वासुदेव पंडित, विष्णु जायसवाल, अनिल साह, श्रीकांत भगत शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >