दो ई-रिक्शा चालकों के बीच झड़प, एक जख्मी

मोबाइल छीन कर तोड़ दिया

बरहरवा. थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे एक युवक को जख्मी अवस्था में अस्पताल लाया गया. उस समय युवक के हाथ से तेजी से रक्तस्राव हो रहा था. बरहरवा स्टेशन चौक के समीप सोमवार को दो ई-रिक्शा चालकों के बीच पैसेंजर बैठाने को लेकर झड़प हो गया. जिसमें एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरे का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया. इसके बाद दूसरे ई-रिक्शा चालक ने गुस्से में आकर पहले चालक के वाहन के शीशे को अपने हाथ से मारकर तोड़ दिया. शीशा तोड़ने के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के रतनपुर निवासी युवक फूलबाबू साहा (18) पिता स्वर्गीय मुन्ना साहा के दाहिने हाथ में गहरा जख्म हो गया और उसके हाथ से तेजी से रक्तस्राव होने लगा. उसकी हालत को देखते हुये आनन-फानन में अन्य ई-रिक्शा चालकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने पहले युवक के हाथ से बह रहे रक्तस्राव को रोका और फिर उसका इलाज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >