व्यापारी के चेक बाउंस पर तुरंत कार्रवाई हो : चेतन

अवैध वसूली पर रोकथाम लगे

साहिबगंज

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री साहिबगंज एवं जिला पुलिस प्रशासन के बीच नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता के साथ बैठक हुई. बैठक में मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, चेंबर के अध्यक्ष चेतन भरतिया, उपाध्यक्ष राजेश चिरानिया, सचिव जयप्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, प्रवक्ता मोनी श्रॉफ, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रभान शर्मा, संजीव कुमार (पप्पन), रतन शाह, राजेश कुमार, गोपाल चोखानी, सरफराज आलम, भगवान जोशी समेत सभी सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में अध्यक्ष चेतन भरतिया ने कहा क़ि व्यापारी के चेक बाउंस पर तुरंत कार्रवाई हो. कहा क़ि व्यापारी से अवैध वसूली पर रोकथाम लगे. उन्होंने कहा क़ि धनतेरस एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पूर्व महात्मा गांधी रोड में एवं अन्य जगहों पर लगने वाले बाजार में यातायात पर कड़ी निगरानी रखी जाए. वाहन चालकों को रोका जाए, ताकि खरीदारी करने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना नहीं पड़े. उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हो. वहीं सचिव जयप्रकाश सिन्हा ने कहा कि दीपावली एवं छठ से पूर्व शहर की सभी स्ट्रीट लाइट को ठीक किया जाए. श्रद्धालुओं के चलने वाले रोड की मरम्मत कर दुरुस्त किया जाए. शहर के सभी मुख्य मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत की जाए ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके. वहीं जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री क़ी मांगों को पूरा करने का आश्वासन जिला प्रशासन ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >