घटिया सामग्री से बन रही सड़क पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है

उधवा

पश्चिम प्राणपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पीएमजीएसवाई पुल से एमजीएसवाई भगत टोला (भाया शेर मोहम्मद टोला) होते हुए अमीर शेख के घर तक 1.650 कि.मी. लंबे सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं. इस योजना पर ₹125.50 लाख की लागत निर्धारित है. स्थानीय ग्रामीणों आलमगीर आलम, जमाल शेख, सरफराज अहमद, मतिउर शेख, मुर्सलिम शेख, हन्नान शेख, हुमायूं शेख, सुमन शेख आदि ने बताया कि वर्षों के इंतजार के बाद इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है, परंतु संवेदक द्वारा घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि बालू के स्थान पर छर्री की डस्ट का प्रयोग हो रहा है और सीमेंट की मात्रा भी मानकों से कम दी जा रही है, जिससे सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है. इस संबंध में कनीय अभियंता अली मुर्तजा ने कहा कि कुछ स्थानों पर अनियमितताएं पायी गयी थीं, जिन्हें हटाकर पुनः गुणवत्तापूर्ण कार्य किया गया है. अन्य शेष कार्य मानक अनुरूप हो रहा है. ग्रामीणों ने कार्य की निष्पक्ष जांच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >