बरहरवा. नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत राजमहल रोड स्थित मुंशी पोखर में छठ पूजा धूमधाम से मानने को लेकर शुक्रवार की देर संध्या न्यू स्टार क्लब मुंशी पोखर छठ पूजा सेवा समिति की बैठक शिव मंदिर प्रांगण में कमेटी के अध्यक्ष सुमन कुमार भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुयी. इस दौरान छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. और, निर्णय लिया गया कि सूप का दर पूर्व की भांति ही रहेगी. साथ ही समिति के सभी सदस्यों के लिये इस वर्ष छठ पूजा समिति के नाम का पट्टा बनाया जायेगा. इसके अलावे छठ घाट में भव्य तोरण द्वार, आकर्षक साज-सज्जा और भव्य प्रतिमा स्थापित किया जायेगा. कमेटी के अध्यक्ष सुमन भगत ने बताया कि इस वर्ष भी मुंशी पोखर की लाइटिंग और सजावट शहर में आकर्षण का केंद्र रहेगा. मौके पर सचिव राजेश झा, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, सदस्य निताय सरकार, प्रदीप दास, संजय दास, सूरज गुप्ता, नित्यानंद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
