बर्तन दुकान से नकदी सहित कीमती बर्तन चोरी

अंदर का दृश्य देख स्तब्ध रह गये

साहिबगंज राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित उपकारा मुख्य गेट के समीप एक बर्तन दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित दुकानदार, कासिम बाजार निवासी राजदीप साहा ने बताया कि उनकी राज बर्तन भंडार नामक दुकान से चोरों ने नकद 10,000 रुपये तथा कांसा व पीतल के लोटा, थाली, गिलास आदि कीमती बर्तनों की चोरी की है. उन्होंने बताया कि उनके पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण वे बीते दो दिनों से भागलपुर में थे, जिसके चलते दुकान बंद थी. शुक्रवार को जब वे रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देख स्तब्ध रह गये. दुकान के अंदर बर्तन बिखरे पड़े थे, गल्ले में रखे रुपये गायब थे और दुकान की एस्बेस्टस की छत टूटी हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्र हो गये. पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गयी, जिस पर एसआई ओम प्रकाश चौहान ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की. थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चोरी की पुष्टि नहीं हो सकी है. दुकानदार द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत (आवेदन) नहीं दी गयी है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >