आंगनबाड़ी केंद्र के ऊपर से गुूजरा है 11 हजार का तार, हादसे का डर
हमेशा केंद्र में भय बना रहता है
By ABDHESH SINGH | Updated at :
तीनपहाड़
प्रखंड क्षेत्र की वृंदावन पंचायत अंतर्गत वृंदवान के आंगनबाड़ी केंद्र है, जिसके ऊपर से विद्युत प्रवाहित 11 हजार केवीए का तार पार किया है. आंगनबाड़ी केंद्र में हमेशा बड़ी दुर्घटना का संदेह बना रहता है. किसी कारणवश अगर तार टूट कर गिरता है, तो बड़ी अनहोनी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. केंद्र में तीन से छह वर्ष के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं. वहां काम कर रही सेविका ने बताया कि हमेशा केंद्र में भय बना रहता है. सेविका आशा बेसरा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के ठीक ऊपर से 11 हजार का तार पार किया है. यह तार अगर कभी भी टूट कर गिरा तो छोटे-छोटे बच्चों समेत कई लोगों की जान जा सकती है. यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है. यह तार को दूसरे स्थान से पार करना चाहिए. ताकि मेरे साथ सभी बच्चे भी सुरक्षित रहें.
क्या कहते हैं मुखिया
आंगनबाड़ी केंद्र के ऊपर से तार पार करना बड़ी दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है. इससे संबंधित विभाग से वार्ता कर तार को हटवाने का प्रयास किया जायेगा.
पौलुस मुर्मू, मुखिया, वृंदवान
कहते हैं सीडीपीओ
अगर ऐसी बात है तो इसकी जानकारी लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी से वार्ता कर तार को हटवाने का प्रयास किया जायेगा.
पूनम टोप्पो, सीडीपीओ, तालझारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है