त्योहार से पहले दुरुस्त हो रही नपं की लाइटें
बरहरवा एक बार फिर रोशनी से जगमगाने वाली है
बरहरवा. दुर्गापूजा, दीपावली व छठ से पहले नगर पंचायत बरहरवा एक बार फिर रोशनी से जगमगाने वाली है. खराब पड़ी लाइटों को ठीक करने और कुछ स्थानों पर नयी लाइट्स लगाने को लेकर नगरकर्मियों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत पर वार्ड 11 के कुशवाहा टोला, वार्ड 1 के बिंदुधाम पथ, झिकटिया, वार्ड 8 के बंगालीपाड़ा, कालीतल्ला, वार्ड 14 के नयाटोला, वार्ड 10 के बरहरवा थाना के आसपास व सब्जी मंडी आदि स्थानों में बिजली के खंभों व अन्य स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाईट को ठीक कर दिया गया है. बरहरवा थाना के पास स्थित हाई मास्ट लाइट को भी ठीक कर दिया गया है. साथ ही जिन वार्डों में लाइट ठीक करने व लगाने का काम अधूरा है, या छूटा हुआ है. उन्हें भी कुछ दिनों में दुर्गा पूजा से पहले ठीक करवा लिया जायेगा. विदित हो कि आपके अपने अखबार प्रभात खबर ने 5 सितंबर के अंक में ‘बरहरवा नपं की अधिकांश लाइटें खराब’ नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था. जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था नहीं रहने, विभिन्न वार्डों व प्रमुख स्थानों में खराब पड़ी लाइटों का जिक्र किया था. जिसे संज्ञान में लेकर नगर प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है