गंगा किनारे गांवों में जल्द हो शौचालय निर्माण

स्वच्छ भारत अभियान. नमामिगंगे का हाल जानने उपायुक्त ने किया पंचायतों का निरीक्षण, कहा स्वच्छता अभियान के कार्यों का हाल जानने डीसी बुधवार को राजमहल पहुंचे. उन्होंने पदाधिकारियों के साथ योजना की समीक्षा की. कहा कि निर्माण कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. सभी लंबित कार्यों को अविलंब निबटायें राजमहल : गंगातट पर बसे […]

स्वच्छ भारत अभियान. नमामिगंगे का हाल जानने उपायुक्त ने किया पंचायतों का निरीक्षण, कहा

स्वच्छता अभियान के कार्यों का हाल जानने डीसी बुधवार को राजमहल पहुंचे. उन्होंने पदाधिकारियों के साथ योजना की समीक्षा की. कहा कि निर्माण कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. सभी लंबित कार्यों को अविलंब निबटायें
राजमहल : गंगातट पर बसे गांव में जल्द हो शौचालय का निर्माण राजमहल प्रखंड क्षेत्र के पूर्वीनारायणपुर व मध्यनारायणपुर में लंबित शौचालय निर्माण कार्य में पदाधिकारी गंभीरता दिखाते हुये अविलंब पूर्ण करें. यह बातें स्वच्छ भारत मिशन व नमामिगंगे योजना के कार्यस्थल का निरीक्षण के दौरान बुधवार को उपायुक्त डॉ शैलेश चौरसिया ने कही. डॉ चौरसिया ने कहा की यूएनडीपी के द्वारा गंगा किनारे के गांव में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है.
उन्होंने पदाधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा की जल्द स्थल का चयन कर बायो या सामान्य शौचालय का निर्माण करे. साथ ही नमामिगंगे योजना से होने वाले गंगाघाट निर्माण का भी स्थल का जांच की गयी. मौके पर यूएनडीपी के अधिकारियों के अलावे जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चिंटु दोराईबुरू, सीओ मोहनलाल मरांडी सहित अन्य उपस्थित थें.
हिचकोले खाते योजनास्थल पहुंचे डीसी
पूर्वीनारायणपुर में घाट का निरीक्षण करने के बाद मध्यनारायणपुर पंचायत के प्रस्तावित घाट निर्माण स्थल व शौचालय निर्माण की स्थिति से अवगत होने डीसी डॉ शैलेश चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी अपने वाहन से पहुंचे. लगभग पांच किलोमीटर तक जर्जर सड़क में हिचकोले खाते हुये पदाधिकारी प्रस्तावित योजनास्थल तक पहुंचे. सड़क पर धूल की स्थिति ऐसी थी की मानो कप – कपाती ठंड में कोहरा छा गया है. स्थिति यह थी की आमने- सामने का वाहन तक नहीं दिखाई दे रहा था. जिला में सड़क निर्माण को लेकर करोड़ों रुपये खर्च की जा रही है. बावजूद कई पंचायत के सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं है. सड़क निर्माण को लेकर पूछे जाने पर उपायुक्त डॉ चौरसिया ने कुछ भी कहने से परहेज किया.
गंगाघाट निर्माण का भी स्थल का जांच की गयी
लंबित शौचालय निर्माण कार्य में पदाधिकारी गंभीरता दिखाते हुये अविलंब पूर्ण करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >