बेगमपुरा गांव में बुधवार की रात हुई घटना
गांव पहुंच पुलिस कर रहे मामले की छानबीन
राजमहल : थाना क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत अंतर्गत बेगमपुरा गांव में असामाजिक तत्वों ने बुधवार की रात स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी. थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जायजा लेते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की. थाना प्रभारी ने बताया कि असामाजिक ऐसी हरकतें की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर कारवाई में जुटी है.
