तेज रफ्तार बाइक ने बालक को मारी ठोकर, स्थिति गंभीर

बरहरवा : थाना क्षेत्र के रिसौड़ मोड़ एनएच 80 पर रविवार को सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक सहित एक नौ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक बरहरवा की ओर से मोटरसाइकिल डब्ल्यूबी 94 बी 0561 पर पश्चिम बंगाल जिगरी के अजफारूल हक व आनेस शेख फरक्का की ओर […]

बरहरवा : थाना क्षेत्र के रिसौड़ मोड़ एनएच 80 पर रविवार को सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक सहित एक नौ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक बरहरवा की ओर से मोटरसाइकिल डब्ल्यूबी 94 बी 0561 पर पश्चिम बंगाल जिगरी के अजफारूल हक व आनेस शेख फरक्का की ओर जा रहे थे. इसी बीच रिसौड़ मोड़ के समीप टर्निंग पर सड़क किनारे नौ वर्षीय बालक जयराज सरकार, पिता भूषण सरकार खड़ा था. तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को जबरदस्त ठोकर मार दी. जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिसके सिर व दोनों पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गये. आसपास के ग्रामीणों व मौके पर पहुंची बरहरवा थाना पुलिस ने इलाज के लिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में भरती कराया. जहां डॉक्टर केके सिंह ने बच्चे का प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वहीं दोनों बाइक सवार युवक का प्राथमिक इलाज किया. बरहरवा थाना के एएसआइ बीके सिंह मामले को लेकर छानबीन में जुट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >