बरहरवा : एसपी पी मुरूगन ने शनिवार को बरहरवा व कोटालपोखर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी सबसे पहले बरहरवा थाना पहुंच कर थाना प्रभारी अश्लोक सिंह से क्षेत्र की विधि व्यवस्था की जानकारी ली एवं पुलिस गश्ती तेज करने, अपराधियों पर नजर बनाये रखने का निर्देश दिया.
वहीं पूरे परिसर में नियमित साफ-सफाई का भी निर्देश दिया. क्रम में कोटालपोखर थाना का भी औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जेएसआइ केदारनाथ सिंह से लंबित पड़े मामले को जल्द निबटाने का निर्देश दिया. मौके पर एएसआइ के अलावे अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
