पूछताछ के लिए पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

राजमहल : दो दिन से देवघर व जामताड़ा पुलिस राजमहल व उधवा के इलाके में छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पायी है. जबकि पुलिस सूत्रों की मानें तो देवघर से लाये गये आरोपित की निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. लेकिन पुलिसिया महकमे से […]

राजमहल : दो दिन से देवघर व जामताड़ा पुलिस राजमहल व उधवा के इलाके में छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पायी है. जबकि पुलिस सूत्रों की मानें तो देवघर से लाये गये आरोपित की निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. लेकिन पुलिसिया महकमे से इसकी पुष्टि नहीं हो रही है.

हां इतना जरूर कहा जा रहा है कि लक्खीपुर निवासी एक आरोपित के घर के पास से एक संदिग्ध बाइक जेएच 18ए/ 7808 प्लसर 180 बरामद किया गया है. लेकिन आरोपित नहीं पकड़ा जा सका है. दो दिन से वह पुलिस के साथ आंख मिचौनी का खेल खेल रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब्त मोटरसाइकिल की जांच कर चोर गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है. छापेमारी के दौरान देवघर से आये पुलिस इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा, थाना प्रभारी नवीन कुमार, राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार, एएसआइ केडी यादव सहित पुलिस बल शामिल थे.

मास्टरमाइंड की तलाश : अंतरराज्यीय चोर गिरोह जो मुख्य रूप से झारखंड, बिहार व बंगाल में चोरी की घटना को अंजाम देकर मोटरसाइकिल काे दूसरे राज्य भेजता है. पुलिस का मानना है कि गिरोह का मास्टरमाइंड राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र से ही तीन राज्यों के मोटरसाइकिल की चोरी की घटना को अंजाम दिलाता है. इस गिरोह में इन दोनों थाना क्षेत्रों के अलावे विभिन्न जगहों के भी चोर शामिल हैं.
कलियाचक में बनता है फरजी कागजात
पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कलियाचक में चोरी के माेटरसाइकिल का चेचिस नंबर को घीसकर नया चेचिस नंबर पंच किया जाता है. साथ ही शपथ पत्र के साथ फरजी कागजात भी बनाया जाता है. इन तीनों राज्यों में चोरी की गयी मोटरसाइकिलों का फरजी कागजात कलियाचक में ही बनता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >