संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर दिया बल

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ममता वाहन भेजने व एएनएम को प्रशिक्षित करने का दिया निर्देश साहिबगंज : संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें. ये बातें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये एसीएमओ से बात करते हुये […]

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा

ग्रामीण क्षेत्रों में ममता वाहन भेजने व एएनएम को प्रशिक्षित करने का दिया निर्देश
साहिबगंज : संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें. ये बातें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये एसीएमओ से बात करते हुये कही. उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में भी संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि ममता वाहन को गांव तक जोड़ दें. ताकि प्रसव पीड़ित महिलाओं को दिक्कत न हों. उन्होंने कहा कि संपूर्ण टीकाकरण जिले में 91 प्रतिशत हुआ है. इसे 100 प्रतिशत करना है.
गांव व घरों में प्रसव न हो इस पर ध्यान देना है. एएनएम को प्रशिक्षण देना है. शत-प्रतिशत प्रसव अस्पताल में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. मौके पर रांची से एमडी आशीष सिंहमार, एसीएमओ डॉ अम्बिका मंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद जयसवाल, तालझारी सीओ नरेश मुंडा, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र कुमार व कई सुपरवाईजर व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >